भिलाई: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

भिलाई: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

भिलाई: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस
भिलाई: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

सुपेला घड़ी चौक पर शरबत और मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी


भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, भिलाई जिला द्वारा जिला अध्यक्ष समद कुरैशी के नेतृत्व में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सुपेला घड़ी चौक में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आमजनों के बीच शरबत एवं मिठाई का वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश प्रभारी अकबर तिगाला, सह कार्यालय मंत्री प्रदेश काफिलुद्दीन, स्थापना दिवस प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, राम उपकार तिवारी, शंकर लाल देवांगन, विनोद सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही परवेज सलमानी, अब्दुल नासिर भाई, अनवर वहाब, जहांगीर हुसैन, रमजान खान, कॉमिल राबर्ट, इला कोलवीन, जावेद, अजहर कुरैशी, हनीफ हाजी, शेख बाबर वसीम बाबा, मो. जावेद, इसराइल रजा, अलीम बाबा, अनवर बेग, मो. सलीम, जुनैद, मो. अशरफ, मो. समीम, हर्षप्रीत सिंह, मंडल अध्यक्ष इरफान कुरैशी, तनवीर अहमद, लवली सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया कि भिलाई जिले के सभी 13 मंडलों में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। सुपेला चौक में आतिशबाजी के साथ मिठाई एवं शरबत वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा।
जिला अध्यक्ष समद कुरैशी ने कहा कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पूरे देश में पार्टी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राजू खान ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता होने पर हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
जिला महामंत्री अब्दुल नासिर भाई ने अपने संबोधन में कहा कि 47वां स्थापना दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा एवं संकल्प का दिवस है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक पवित्र अभियान है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांतों पर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम एवं त्याग के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने तथा भारत को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया।
परवेज सलमानी ने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3