*संकल्प साहित्य परिषद की होली मिलन सह काव्य गोष्ठी संपन्न **
खरोरा
विगत दिनों संकल्प साहित्य परिषद तिल्दा-नेवरा का होली मिलन सह काव्य गोष्ठी राष्ट्रीय कवि एवं मानस संगठन प्रवक्ता डॉ. श्री कृष्ण कुमार वर्मा के निज निवास ग्राम केसदा (हथबंद) में उनके दिवंगत माता-पिता श्रीमती अहिल्या देवी एवं श्री मंत राम वर्मा जी के पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय पूर्व सरपंच एवं अप्रकाशित छत्तीसगढ़ी रामायण भजन माला के रचनाकार श्री संतराम वर्मा जी, अध्यक्षता सेवा निवृत्त सेक्शन आफिसर ( विद्युत विभाग) एवं परिषद के अध्यक्ष त्रिभाषी कवि (छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, अंग्रेजी) श्री कृष्ण मुरारी वर्मा जी- नेवरा, विशेष अतिथि एनटीपीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी व स्थानीय शा. उ. मा.शा.के प्रबंध समिति के वर्तमान अध्यक्ष श्री घनश्याम निर्मलकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम वीणा वादिनी मां शारदे एवं पितृ देवों की पूजा अर्चना करके उपस्थित साहित्यकारों ने एक दूसरे के मस्तक पर अबीर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात होली मिलन के हर्षपूर्ण वातावरण में आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ जिसमें तुलसी नेवरा से मौलिक गीतकार सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारी परिषद के सचिव श्री टाप लाल वर्मा,परिषद के कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्त विद्युत अनुभाग अधिकारी ओज कवि श्री यशवंत कुमार वर्मा, अनेक राष्ट्रीय बहुभाषी साझा संकलनों के संपादक मूर्तिकार, छंद कार श्री अशोक धीवर "जलक्षत्री", तिल्दा नेवरा से सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कुशल मास्टर ट्रेनर, प्रेरणा स्रोत श्री अभिमन्यु वर्मा, नवोदित रचनाकार श्री उमाशंकर यदु, ग्राम सिनोधा से सम सामयिक रचनाकार श्री संतोष नायक, ग्राम नवापारा से आशु कवि नरेंद्र वर्मा "अरमान", ग्राम केसदा से राष्ट्रीय कवि एवं मानस संगठन प्रवक्ता डॉ.कृष्ण कुमार वर्मा, वरिष्ठ गणमान्य श्री गोपाल वर्मा, नरेश कुमार वर्मा, मातृ शक्तियों के प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती राधा निर्मलकर, रुख्मणी वर्मा,ओमसी वर्मा,ओमश्री वर्मा, कंचन वर्मा,पीहू वर्मा व बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
सिद्ध हस्त साहित्यकारों की छंद, गीत, गजल एवं हास्य व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने साहित्य प्रेमी श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद के सह सचिव ग्राम अल्दा निवासी कवि व छंदकार,राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक श्री मोहन लाल वर्मा ने किया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर