भिलाई (पावर हाउस)। डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति, डॉ. अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई द्वारा राज्य स्तरीय जयंती मेला महोत्सव, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, बौद्ध एवं अल्पसंख्यक महासम्मेलन के तत्वावधान में भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

प्रेस विज्ञप्ति
भिलाई (पावर हाउस)। डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति, डॉ. अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई द्वारा राज्य स्तरीय जयंती मेला महोत्सव, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, बौद्ध एवं अल्पसंख्यक महासम्मेलन के तत्वावधान में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक रिंकेश सेन, तुलसी साहू, शंकर लाल देवांगन, प्रेमचंद अरुण (बौद्ध) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।
इस अवसर पर पद्मश्री श्रीमती उषा बारले ने अपनी प्रसिद्ध पंडवानी गायन प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। उनकी शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना की। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा पद्मश्री उषा बारले को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील हरीशचंद्र रामटेके रहे। अपने उद्बोधन में विधायक रिंकेश सेन ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब उनके लिए भगवान के समान हैं और उनके द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही उन्हें समाज की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के संरक्षण या सौंदर्यीकरण का विषय आता है, वे सदैव तत्पर रहते हैं। बाबा साहेब ने देश को समानता का अधिकार दिया और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने का मार्ग दिखाया।
सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की एकता और अखंडता का आधार है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के सपनों को साकार किया जा रहा है। उन्होंने बाबा साहेब के संघर्षों का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक सूत्र में बांधकर सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और हम सभी को उसके मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों प्रबुद्धजन एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3