*पाँचवीं-आठवीं बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू”*

*पाँचवीं-आठवीं बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू”*

 *पाँचवीं-आठवीं बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू”*
प्रेस विज्ञप्ति
 *पाँचवीं-आठवीं बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू”* 


पी एम श्री बी डी एस सेजेस स्कूल, खरोरा में पाँचवीं एवं आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य में तिल्दा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए अनुभवी एवं दक्ष शिक्षकों की टीम सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभा रही है। मूल्यांकन कार्य शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ संचालित किया जा रहा है। सभी मूल्यांकनकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में
 कार्य संपन्न किया जा रहा है। इस मूल्यांकन कार्य में धीरेंद्र कुमार वर्मा, सावित्री वर्मा, युगल किशोर वर्मा, घनाराम यादव, नरेंद्र गुप्ता, योगेंद्र देवांगन, विष्णु देवांगन, दिनेश कुमार साहू, संजय वर्मा, भरत लाल धुरंधर, कृष्ण कुमार साहू, दुर्गा वर्मा, ललित कुमार शर्मा, संजय बंछोर सहित अन्य शिक्षकगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सभी शिक्षक अपने अनुभव एवं दक्षता के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। मुख्य मूल्यांकनकर्ता के रूप में वाय के बुड़ेक, के यादव, नेमचंद धीवर एवं जितेंद्र वर्मा द्वारा मूल्यांकन कार्य का कुशलतापूर्वक संचालन एवं मार्गदर्शन किया जा रहा है।
विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। मूल्यांकन केंद्र में पेयजल, विश्राम व्यवस्था, आवश्यक संसाधन एवं सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3