दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार, दुर्ग में किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता मिर्जा एजाज बेग (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी) तथा विशिष्ट अतिथि अलका वाघमार (महापौर) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सुरेन्द्र कौशिक, रजा खोखर, गायत्री वर्मा, हाजी कासिम, आरिफ अली, ज्योति वर्मा, हैदर अली, खालिद रिजवी, अमजद अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मिर्जा एजाज बेग ने कहा कि हज यात्रा के दौरान नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से इस वर्ष बड़ी संख्या में हाजी जा रहे हैं, जिनमें दुर्ग से लगभग 260 यात्री शामिल हैं। वर्तमान में ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन आसान हुआ है और राज्य सरकार द्वारा यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
महापौर अलका वाघमार ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी हाजियों की सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की। सुरेन्द्र कौशिक ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर हाजियों को स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की पहचान हिंदू-मुस्लिम एकता है। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वाले सभी यात्री अपने देश और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज देश का सम्मान विश्वभर में बढ़ा है और भारतीयों को हर जगह सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी हाजियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफल एवं सुरक्षित होने की कामना

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3