साइबर ठगों को सजा दिलाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष लोक अभियोजक रमेश साहू को किया सम्मानित

दुर्ग। न्याय प्रक्रिया में शासन का पक्ष मजबूती से रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दुर्ग, श्री विजय अग्रवाल ने विशेष लोक अभियोजक श्री रमेश साहू को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।

साइबर थाना दुर्ग रेंज के अंतर्गत अपराध क्रमांक 04/2025 में आरोपियों (सचिन नलगे एवं हेमंत कुशवाहा) ने "पार्ट टाइम जॉब" के नाम पर मासूम लोगों से 10.60 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336, 317(4) और आई.टी. एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज था।

श्री रमेश साहू की प्रभावी पैरवी और सटीक कानूनी तर्कों के आधार पर, माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री प्रशांत परासर ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया कि श्री रमेश साहू की "यथोचित एवं कुशलतापूर्वक पैरवी" के कारण ही आरोपियों को सजा मिल सकी। उन्होंने श्री साहू की व्यावसायिक दक्षता की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार शासन का पक्ष प्रभावी ढंग से न्यायालय के समक्ष रखते रहेंगे।

"यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि न्याय की जीत है। शासन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना ही मेरी प्राथमिकता है।"
— रमेश साहू 'दादर', विशेष लोक अभियोजक

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3