बाबा साहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 14 अप्रैल को बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय बौद्ध महासभा, संस्थापक बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बुद्ध विहार, सेक्टर-6 भिलाई के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

प्रेस विज्ञप्ति
भिलाई। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 14 अप्रैल को बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय बौद्ध महासभा, संस्थापक बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बुद्ध विहार, सेक्टर-6 भिलाई के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भारत रत्न, महान धम्म प्रवर्तक एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधिसत्व परम पूज्य डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद रहे। विशिष्ट अतिथियों में देवेन्द्र यादव विधायक, रिंकेश सेन विधायक, नीरज पाल महापौर, विनोद खांडेकर (पूर्व विधायक, डोंगरगढ़), इंद्रजीत सिंह छोटू सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें “भीम क्रांति” की बुलंद आवाज के रूप में प्रबोधनकार गायक विकास राजा (नागपुर, काटोल) ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के महान व्यक्तित्व हैं। उन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने कहा कि जैसे हम धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करते हैं, उसी प्रकार संविधान का भी अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में एस.आर. कांडे, एस.डी. कावरे, संजय गजघाटे, सुनील रामटेके, बालेश्वर चौरे, मधुकर जाम्बुलकर, हर्ष मेश्राम, विनोद वासनिक, उदय धाबर्डे, संजय बागडे, सी.एल. महेश्वरी, भोजराज गौरखेडे, राजेश वंजारी, प्रज्ञा कांडे, अशोक ढवले, प्रेरणा कठाने, प्रतिमा बंसोड, सुजाता भगत, जय श्री बौद्ध, मीना नारनवरे सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में एस.आर. कांडे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भोजराज गौरखेडे, बेनीराम गायकवाड़, नीलकंठ सिघांडे, संजय शेन्द्रे, सुरेश वैध, प्रकाश कांडे, महेंद्र वाघमारे सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3