भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने अपनी जिला कार्यकारिणी में सौरभ अग्रवाल को जिला युवा मोर्चा खेल एवं युवा प्रमुख नियुक्त किया
पिथौरा- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने अपनी जिला कार्यकारिणी में सौरभ अग्रवाल को जिला युवा मोर्चा खेल एवं युवा प्रमुख नियुक्त किया है
वर्तमान में वे मंडल के महामंत्री, गौ सेवा आयोग तथा भारतीय गौ क्रांति मंच के जिला अध्यक्ष, और मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। इस नियुक्ति पर उन्होंने कहा, 'मैं इस दायित्व के लिए प्रदेश एवं जिला संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि एक संकल्प है। मैं हर कार्य को समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। हमारा लक्ष्य युवाओं की आवाज को बुलंद करना, खेलों को प्रोत्साहन देना और समाज में सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है। आज इस नियुक्ति से पूरे संगठन में उत्साह का माहौल है, और हम सब मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँगे।'"
महासमुंद से रिपोर्टर हेमसागर यादव