*ग्राम मुड़पार में भव्य फाग गायन का आयोजन**
खरोरा
ग्राम मुड़पार में प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी भव्य फाग गायन का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदर्श नवयुवक रामलीला मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत महामाया मंदिर, शीतला मंदिर तथा गांव के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद ग्राम मुड़पार के हृदय स्थल स्थित सांस्कृतिक लोक कला मंच पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
फाग उत्सव के दौरान कलाकारों और ग्रामीणों ने घर-घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हुए लोगों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केवल राम वर्मा, लतेलू राम साहू, तिहारू राम साहू, हीरा राम, लेखचंद साहू, खोड़सराम वर्मा, कृष्ण कुमार ध्रुव, सनत कुमार वर्मा, जीराखल लाल वर्मा, हीराराम साहू, रामकुमार, दीनानाथ वर्मा तथा गेंदराम साहू ने अपनी विशेष प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर “फागुन महाराज, फागुन महाराज अब के बरस कब आई हो” गीत की शानदार प्रस्तुति लतेलू राम साहू और मनोहर कुमार वर्मा द्वारा दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस आयोजन के संयोजक आदर्श नवयुवक रामलीला मंडली एवं समस्त ग्रामवासी रहे। मंच संचालन लेखचंद साहू ने किया। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक कलाकारों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर