*छड़िया में गूंजा रामनाम, भक्तिमय हुआ माहौल**
खरोरा
ग्राम छड़िया (खरोरा) में इन दिनों रामनाम की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यहां 29 मार्च 2026 से आयोजित त्रिदिवसीय रामायण कथा एवं रामायण पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से गांव का बाजार चौक एक धार्मिक धाम जैसा नजर आ रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 29 मार्च को शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। इसके बाद 30, 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को विभिन्न विद्वान कथावाचकों द्वारा रामायण कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है।
इस आयोजन में जय सिद्धेश्वर मानस मंडली (देवरतिल्दा), भूमिजा महिला मंडली (गुड़ियारी रायपुर), शोर संदेश मानस परिवार (खैरझिटी महासमुंद), तुलसी के राम मानस मंडली (राजिम) एवं साई कृपा मानस मंडली (जीवतरा) सहित कई मंडलियों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति से माहौल को भावविभोर कर दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन देवांगन, उपाध्यक्ष दुकल्हा राम वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव लखन लाल वर्मा, सहसचिव बलराम वर्मा, इंद्र कुमार वर्मा, आशीष (पंकज) वर्मा, मंच संचालन नरेंद्र राज साहू एवं मंच संयोजक कमलेश कुमार साहू ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
रामायण पाठ का समापन 1 अप्रैल को होगा। इसके पश्चात 2 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर हनुमान चालीसा, पूजा-अर्चना, आरती एवं महाभोग भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। साथ ही प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर