*रायपुर जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 का शुभारंभ, केंद्राध्यक्षों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*
प्रेस विज्ञप्ति
*रायपुर जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 का शुभारंभ, केंद्राध्यक्षों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन आज से जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में प्रारंभ हो गया। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए केंद्राध्यक्षों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। केंद्राध्यक्ष भरत लाल धुरंधर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, वहीं केंद्राध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचरी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी विद्यालयों के प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा की सुचारू व्यवस्था के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।