तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
तिल्दा विकासखंड के 9030 भूमिहीन कृषकों को मिला राशि व प्रमाण पत्र।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक मजदूर कल्याण योजना की शुरूआत की गई, इसी तारतम्य में विकासखण्ड तिल्दा के जनपद पंचायत सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वी.सी. के माध्यम से प्रदेश के समस्त विकासखण्डों को मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें तिल्दा एवं खरोरा तहसील के खेतीहर मजदूरों को सरोज चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, श्रीमती स्वाती वर्मा जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति की उपस्थिती में 9030 भूमिहीन श्रमिकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष देवांगन, तहसीलदार तिल्दा श्री राम प्रसाद बघेल, तहसीलदार खरोरा श्री चंद्रशेखर मंडई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिल्दा रवि कुमार, विकासखण्ड में कार्यरत पटवारीयों के साथ साथ भूमिहीन श्रमिकों की उपस्थिती रही।