शिक्षक डॉ. हरिप्रेम मेहरा ने किया रक्तदान, 'रक्तदान-महादान' के संकल्प को किया चरितार्थ
बैतूल/आमला: "रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और यह जीवन बचाने का सबसे पुण्य कार्य है।" इस उक्ति को एक बार फिर आमला निवासी डॉ. हरिदास बड़ोदे 'हरिप्रेम' मेहरा ने सच कर दिखाया है। पेशे से शिक्षक और साहित्य जगत में कवि व लेखक के रूप में सक्रिय डॉ. हरिप्रेम ने मानवता की सेवा में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
शहीदों और समाजसेवियों की स्मृति में विशाल शिविर
वर्तमान में अजाक्स संगठन (तहसील आमला) के सचिव डॉ. हरिप्रेम मेहरा ने यह रक्तदान अजाक्स संगठन के आह्वान पर आयोजित एक भव्य शिविर में किया। शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह शिविर आमला के रक्तक्रांति दूत व समाजसेवी स्व. पंकज उसरेठे जी एवं स्व. श्रीमती शशि टिकारे जी की पावन स्मृति में समर्पित था।
संयुक्त प्रयास से सफल हुआ आयोजन
यह विशाल रक्तदान एवं रक्त समूह जाँच शिविर बचपन प्ले स्कूल, एकेडमीक हाईट्स पब्लिक स्कूल एवं जनसेवा कल्याण समिति आमला के संयुक्त तत्वाधान में रविवार, 29 मार्च 2026 को संपन्न हुआ।
सम्मान और बधाइयां
इस पुनीत कार्य के लिए जिला ब्लड बैंक बैतूल की टीम द्वारा डॉ. हरिप्रेम मेहरा को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस सेवा भावना को देखते हुए मेहरा समाज के बंधुओं, परिवारजनों, इष्ट मित्रों और रिश्तेदारों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।
डॉ. मेहरा न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाजसेवा और साहित्य लेखन के क्षेत्र में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनका यह कदम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना है।