*हनुमान जन्मोत्सव पर युवा शक्ति संगठन का महाबैठक सम्पन्न।*
श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जन्मोत्सव निकट है ऐसे में 02 अप्रैल के लिए समूचा राष्ट्र बजरंगी के भक्ति रंग में रंगने को तैयार है,जिसमे शहर के सिरगिट्टी परिक्षेत्र के युवा शक्ति संगठन ने भी तैयारी के मद्देनज़र महाबैठक का आयोजन किया,जहां मारुतिनंदन के जन्मोत्सव के दिन प्रातः 11:00 बजे से भव्य भंडारा व संध्या 7:00 बजे श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती, और बनारस के थीम पर गंगा आरती साथ ही भव्य आतिशबाज़ी का आयोजन करने का निर्णय किया । संगठन के युवाओं ने बताया कि जन्मोत्सव आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है व बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से हितेश साहू के साथ अमित शर्मा, खुशाल साहू, सन्नी कौशिक, सन्नी ठाकुर, अमित तांती, वीरेंद्र, जयदेव सिंह ठाकुर, राहुल सिंह ठाकुर, प्रेमु सोनी, मयंक प्रधान, आकाश सरोज, आयुष, लवी, लक्की, ऋषि, रोनित, रियांश, के साथ भारी संख्या में सनातनी उपस्थित हुए।