बेमेतरा:-माँ सिद्धि माता एवं माँ शीतला के दरबार पहुँचे विधायक दीपेश साहू, नवरात्रि सप्तमी पर की पूजा-अर्चना

बेमेतरा:-माँ सिद्धि माता एवं माँ शीतला के दरबार पहुँचे विधायक दीपेश साहू, नवरात्रि सप्तमी पर की पूजा-अर्चना

बेमेतरा:-माँ सिद्धि माता एवं माँ शीतला के दरबार पहुँचे विधायक दीपेश साहू, नवरात्रि सप्तमी पर की पूजा-अर्चना
बेमेतरा:-माँ सिद्धि माता एवं माँ शीतला के दरबार पहुँचे विधायक दीपेश साहू, नवरात्रि सप्तमी पर की पूजा-अर्चना


मेघू राणा बेमेतरा :- पुरे देश मे हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से चैत्र नवरात्री का पावन पर्व मनाया जा रहा है इसी कड़ी मे चैत्रनव रात्रि के पावन पर्व पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू ने सप्तमी तिथि पर क्षेत्र के प्रसिद्ध संडी स्थित सिद्धि माता मंदिर एवं ग्राम मोहलाई स्थित माँ शीतला मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

विधायक दीपेश साहू ने इस अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में एकता, सद्भाव एवं नई ऊर्जा का संचार करता है।

विकास कार्यों की सौगात

ग्राम मोहलाई में आयोजित मंचीय कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू ने ग्रामवासियों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—
 • माँ शीतला माता मंदिर निर्माण की घोषणा
 • स्कूल में शौचालय निर्माण की घोषणा
 • विद्यालय परिसर में एक बोर खनन की घोषणा
 • सरपंच की मांग पर 6 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा

इन घोषणाओं से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया और उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा—
चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और सकारात्मक सोच लेकर आता है। माँ सिद्धि माता एवं माँ शीतला माता का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे, यही मेरी कामना है।

हमारा क्षेत्र सदैव आस्था और संस्कृति का केंद्र रहा है। यहाँ के मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे पवित्र स्थलों पर आकर हमें आत्मिक शांति मिलती है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा भी मिलती है।

मैं माँ से प्रार्थना करता हूँ कि हमारे क्षेत्र के हर परिवार में खुशहाली बनी रहे, किसानों के जीवन में समृद्धि आए, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों और हमारा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर रहे।

हमारी सरकार एवं जनप्रतिनिधि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास के साथ हम क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। माँ दुर्गा हम सभी को शक्ति प्रदान करें कि हम समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहें।”

उपस्थित गणमान्यजन
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम निषाद, राजेश पटेल, ओमकार साहू, बेमेतरा सोसायटी अध्यक्ष दोहाई लाल वर्मा, संडी सरपंच सेवा राम साहू, अमर दास जांगड़े, ईश्वर नवरंगे, मोहित जांगड़े, सुखिराम जांगड़े, सोभा राम जांगड़े, ईश्वरी जांगड़े, रोहित जांगड़े, प्रकाश जांगड़े, मंदिर समिति के सदस्यगण, ग्राम सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3