महिला दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीमा चंद्राकर हुई सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

पिथौरा / 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन किया गया। जहां जिले भर के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ो महिलाओं को मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं अन्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया है। इस क्रम में पिथौरा विकासखंड के संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा की संचालिका श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर को उनके द्वारा किए गए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र मोमेंटो मुख्य अतिथि योगेश्वर राजु सिन्हा एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह तथा अन्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि श्रीमती सीमा चंद्राकर विगत कई वर्षों से संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में संचालित कर हजारों बच्चों को निशुल्क कौशल योजना पर्सनालिटी डेवलपमेंट बेटी बचाओ बेटी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर कई बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। इस उपलब्धि के लिए आज उन्हें जिला स्तर पर सम्मान किया गया है। अतिथियों ने श्रीमती सीमा चंद्राकर के द्वारा किए जा रहे कार्य को प्रशंसा किया।

*महासमुन्द से हेमसागर यादव की खबर*

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3