प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ सदन, शास्त्री नगर वार्ड क्रमांक 27 केम्प–2 भिलाई में होली मिलन समारोह संपन्न
शास्त्री नगर वार्ड क्रमांक 27 केम्प–2 भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ सदन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मी साहू सहित शिवनंदन साव, थान सिंह साहू, रिखी राम साहू, जीवनलाल साहू, तुलाराम साहू, मुकेश साहू, जगमोहन साहू, माखनलाल साहू, मंगल साहू, नागेश साहू, मोहन साहू, बबलू साहू, मदन लाल निर्मलकर एवं गणेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल का स्वागत शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो भेंट कर आत्मीयतापूर्वक किया गया। नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों के बीच पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। उपस्थित जनसमूह ने फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।
अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम एवं एकता का प्रतीक है। हमें सभी भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ इस पावन पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण हेतु सांसद को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। जिस पर सांसद विजय बघेल ने शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई कर कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई।