*कंडरा समाज का वार्षिक अधिवेशन राजिम में संपन्न*

*कंडरा समाज का वार्षिक अधिवेशन राजिम में संपन्न*

*कंडरा समाज का वार्षिक अधिवेशन राजिम में संपन्न*
*कंडरा समाज का वार्षिक अधिवेशन राजिम में संपन्न*
******************************************
*कंडरा सामाजिक भवन हेतू भूमिपूजन*
**********************************
आदिवासी लोक नृत्य की भव्य प्रस्तुती


खरोरा 
कंडरा आदिवासी कोसरिया समाज राजिम राज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन राजिम मे संपन्न हुए |
अधिवेशन मे सर्वप्रथम ईष्ट देव संत सुपल भगत जी,गड़िया देव के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना कर बैठक प्रारंभ हुए | 
कंडरा समाज प्रमुख विजय कंडरा राजिम विधायक प्रतिनिधी के प्रयास से राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा विधायक निधी से कंडरा समाज के लिये सामाजिक भवन हेतू 25 लाख रुपये की स्वीकृति की जिसके भूमिपूजन राजीम विधायक रोहित साहू द्वारा किया गया |
मुख्यअतिथि विधायक रोहित साहू जी का स्वागत बॉस से निर्मित खुमरी व आदिवासी
पीला सॉफा बॉधकर समाज प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधी विजय कंडरा द्वारा स्व रचित स्वागत गीत गाकर किया गया | वहीं
शिवकुमार कंडरा ने आयोजन मे आए हुए सभी अतिथियों को आदिवासी पीला सॉफा बॉधकर स्वागत किया |
मुख्यअतिथि की आसंदी से विधायक ने कहा कि कंडरा समाज द्वारा निर्मित बॉस के सामान पर्रा,झॉपी
के बगैर शादी विवाह नही हो सकता,सुपा,टोकरी के बगैर कृषि कार्य नही हो सकता और तो और किसी की मृत्यू होने पर बॉस के बगैर मृतक को शमशान घाट भी नही ले जा सकते |महाभारत काल के समय कंडरा समाज के इष्टदेव संत सुपल भगत जी के बगैर पॉच पॉडव द्वारा आयोजित राजसूय यज्ञ भी नही हो सका तथा संत सुपल भगत जी को भीम द्वारा लाने पर ही राजसूय यज्ञ संपन्न हुए ,मानव समाज मे कंडरा समाज प्रथम स्थान पर आता है जो कि कंडरा समाज के लिये गौरव की बात है |
वार्षिक बैठक मे कुल 36 गॉव के कंडरा स्वजातीयगण महिला,पुरुष उपस्थित रही |
आयोजन के तहत आदिवासी लोक नृत्य ,गीत संगीत हुए |
विधायक द्वारा कंडरा समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारी,
प्रतिभावान छात्रों ,बॉस शिल्प कलाकार भीम कंडरा
रायपुर,वार्ड पंच व संवाददाता शिवकुमार कंडरा,जगदेव कंडरा हरिभूमि संवाददाता
सहित अन्य क्षेत्रों मे स्थान रखने वालों को शाल व श्रीफल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |
तत्पश्चात सामाजिक बैठक मे आए हुए प्रकरण ,आवेदन पर विचार-विमर्श कर निराकरण किया गया |
पूरे आयोजन के दौरान सफल मंच संचालन पवन कंडरा(शिक्षक) नारी द्वारा किया गया |
बैठक मे पंच परमेश्वर के रुप मे विजय कंडरा सिर्री, लोचन कंडरा नारी,सत्यप्रकाश कंडरा राजिम,भीम कंडरा रायपुर,टीकम कंडरा कुरुद साथ ही पूर्व पदाधिकारी कौशल कंडरा,कैलाश कंडरा,जगदेव कंडरा,रेखा बॉसवार इसके अलावा डॉ विरेन्द्र कंडरा एमबीबीएस ,भुवन कंडरा शिक्षक खरियार रोड,
अशोक कंडरा,जगमोहन कंडरा,गोठू,अंगद कंडरा, आरंग,किशन कंडरा ,रुपकुंवर कंडरा सरपंच रजनकटा,यादराम कंडरा,पवन कंडरा,बाबूलाल कंडरा,राजकुमार कंडरा राजिम,लक्षमीनाथ ,पुरुषोत्तम ,जितेन्द्र कंडरा,चेतन कंडरा ,शिवभूषण कंडरा पारागॉव,रामानंद कंडरा ,चुम्मन कंडरा नयापारा,भुवनेश्वर कंडरा,बसंत कंडरा खैरा,शिवकुमार कंडरा संवाददाता,टीकम(मोटू)खिशोरा,कृष्णकुमार कंडरा,गुलाब कंडरा,तिरथ कंडरा,प्रहलाद कंडरा,ध्रुव,डेरहा,बिष्णु,जयंत,अन्नपूर्णा,त्रिवेणी,पदमा,चंपा,जयनारायण,यशवंत जमना बाई कंडरा बंगोली,
दिनू कंडरा खट्टी,धर्मेंद्र कंडरा रॉवा कुर्रा सहित सेवादार गब्बर कंडरा आदि स्वजातीयगण उपस्थित रहे |

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3