*खरोरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम 14 मार्च को*
खरोरा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय खरोरा द्वारा 14 मार्च 2026, शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से प्रभु उपहार भवन, राजीव नगर, तिल्ला रोड खरोरा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मिक जागरण के संदेश को समाज तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार शुद्धता, शांति, प्रेम, शक्ति और सामंजस्य जैसे मानवीय मूल्यों के माध्यम से स्वर्णिम भारत के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही ब्रह्माकुमारी केंद्र पर प्रतिदिन राजयोग मेडिटेशन सुबह 8 से 11 बजे तथा शाम 5 से 9 बजे तक कराया जाता है, जिसमें भी लोग लाभ ले सकते हैं।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर