धोबी समाज तरेंगा राज के पुनः अध्यक्ष बने त्रिलोचन रजक सचिव नारायण निर्मलकर
इन दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में समाज के होनहार छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।
अर्जुनी । झेरिया धोबी समाज तरेंगा राज का दो दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन 07और 08 मार्च को भाटापारा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर मावली में समाज के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।
इस दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में समाज के होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। वही 3 वर्ष के लिए तरेंगा राज के पदाधिकारियो का मनोयन किया गया जिसमें पूर्व पदाधिकारियो को ही दायित्व दिया गया। जिसमे संरक्षक शंकर लाल रजक सलाहकार हरिप्रसाद निर्मलकर गिरधारी लाल अध्यक्ष त्रिलोचन रजक सचिव नारायण निर्मलकर कोषाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद रजक उपाध्यक्ष लाला राम रजक परशुराम उपकोषाध्यक्ष प्यारेलाल रजक को बनाया गया गया।
अधिवेशन में मारो मल्हार मुंगेली पथरिया एवं लवन राज के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन गन्नू लाल रजक के द्वारा किया गया।
सिंगारपुर मावली में समाज के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा थे।अध्यक्षता बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक ने की।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल मुंगेली जिला अध्यक्ष दिलीप रजक दिनेश निर्मलकर धनेश्वर निर्मलकर बालकुमार रजक भागीराम निर्मलकर जनीराम निर्मलकर चोवाराम निर्मलकर मोहरसिंह निर्मलकर थे।
वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ समस्त अतिथियों के द्वारा संत गाडगे महाराज एवं राम जानकी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि अश्वनी शर्मा सामाजिक लोगों की भीड़ देखकर गदगद होकर कहा कि धोबी समाज भी अब अन्य समाज की तरह संगठित है। जिसका जीता जागता उदाहरण इस बैठक में देखने को मिला। उन्होंने समाज के लोगों को नशा से दूर रहने और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करने की बात कही। जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक ने पूर्व पदाधिकारियो को 03 वर्ष के लिए पुनः दायित्व मिलने पर गुलाल लगाकर स्वागत किया और कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए शिक्षित और संगठित होना जरूरी है।
समाज के होनहार छात्र-छात्राओं फानेश्वरी रजक कक्षा दसवीं सुमन रजक कक्षा दसवीं प्रज्ञा रजक कक्षा दसवीं संजता रजक कक्षा 12वीं मुस्कान रजक कक्षा दसवीं चित्ररेखा रजक कक्षा दसवीं अंजू रजक कक्षा 12वीं एवं वेदप्रकाश रजक कक्षा 12वीं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक अधिवेशन में मनोज निर्मलकर सोमप्रकाश रजक कमल निर्मलकर फागूराम कमल रजक मन्नू लाल रजक जयराम रजक मुन्ना रजक हरिराम लोभान रजक मोहित रजक वासुदेव रजक प्रफुल्ल रजक सूरज निर्मलकर लोकेश निर्मलकर दाऊलाल रजक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।