**प्रेस विज्ञप्ति**
**बालोद**
**आश्वासन हुआ साकार: टटेंगा–भरदा–मोहंदीपाट मार्ग निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति**
बालोद जिले में अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए बहुप्रतीक्षित टटेंगा–भरदा–मोहंदीपाट मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के लिए लगभग **450.86 लाख रुपये** की स्वीकृति दी गई है।
इस कार्य के पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के सतत प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसमें स्वयं जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया था। अब उनका यह आश्वासन साकार होता दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों के लिए दुर्ग तक आवागमन सुगम होगा। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, महामंत्री राधेश्याम देवांगन, टुमन साहू, किशोरी साहू, रमेश सोनवानी, उत्तम साहू, रामलाल नायक, भुनेश्वरी ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा सहित अरविंद सुराना, जयपाल साहू, घसिया साहू, नरेश साहू, ऊर्मिला साहू, दीप्ती साहू, जनपद सदस्य चितरेखा साहू, दुलारी देवांगन, पोषण देवांगन, अंकालू सहारे, भुनेश्वर साहू, शुभम देशमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष फनेश्वर साहू, युवा मोर्चा महामंत्री शुभम देवांगन, कृष्णकांत साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल जैन, रवि साहू, अजय देवांगन, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष हितेश साहू, संजय निर्मलकर, अभिषेक देवांगन, उमेश साहू एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*शुभम देवांगन*
*मो. 8109099975*