दल्ली राजहरा: मां शीतला गणेश मंदिर में हुआ कन्या भोज एवं महाप्रसाद का वितरण
दल्ली राजहरा। हर वर्ष की परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस वर्ष भी पुराना बाजार स्थित मां शीतला गणेश मंदिर में मंदिर समिति द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धापूर्वक नवकन्या भोज कराया गया और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें:
रोहित साहू जी (नगर उपाध्यक्ष, भाजयुमो)
राहुल साहू जी (नगर महामंत्री, भाजयुमो)
कुंदन साहू जी (सदस्य, भाजयुमो)
इसके साथ ही एवन सेन, संजय विश्वकर्मा, अमन निषाद, भोज पटेल और समस्त मंदिर समिति के सदस्य कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।