भारत माता सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान सिसदेवरी में रक्तदान शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार /खबर संगवारी
रूपेश वर्मा अर्जुनी
ग्राम सिसदेवरी पलारी में भारत माता सेवा ट्रस्ट व अविनाश कोचिंग क्लासेस के सौजन्य से 40 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर में सभी रक्तवीरों की सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए भेंट स्वरूप यातायात सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट का वितरण भी किया गया ।
यह आयोजन भारत माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक नीरज परगनिहा तथा ट्रस्ट के पलारी प्रभारी प्रदीप कुर्रे के प्रयास से संपन्न कराया गया।
रक्तदान करने वाले में
अविनाश चंद्राकर,प्रहलाद चंद्राकर,ममता चंद्राकर,ज्योति चंद्राकर,पप्पू चंद्राकर, सन्नी चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, रामेश्वरी चंद्राकर,शोभा चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर, लेखराम चंद्राकर,सत्तू कन्नौजे,पलक चंद्राकर, ओमन चंद्राकर, लुकेश चंद्राकर,पूनम चंद्राकर,योगेश साहू, भारती चंद्राकर,जीवन चंद्राकर,सूरज चंद्राकर,गेमेंद्र चंद्राकर, सतीश चंद्राकर, भानु चंद्राकर, लक्की चंद्राकर, सोम चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, आशीतोष चंद्राकर,राधे चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, सूर्यकुमार चंद्राकर, हेमेंद्र कोसले,
ईश्वरी चंद्राकर, हितेश चंद्राकर, रामेश्वर चंद्राकर मेघराज कुर्रे,सुनील कोसले,मुरारी वर्मा, हेमेंद्र कोसले जी थे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसुलाल धुरंधर ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत सिसदेवरी के सरपंच जगदीश चंद्राकर तथा जनपद सदस्य सन्नी चंद्राकर व ग्रामीण जनों को धन्यवाद तथा भवन उपलब्ध कराने के लिए कुर्मी समाज सिसदेवरी का आभार व्यक्त किया है।