प्रेस -विज्ञप्ति
-------------
अब दिल्ली में दहाड़ेंगे -शिक्षक शेर
"" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" ""
बिलासपुर/दिनांक 27/03/26को आन लाइन बैठक रात 8.00बजे प्रदेश सलाहकार श्री रंजीत बनर्जी एवं श्री प्रदीप पांडेय प्रदेश अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें टेट परीक्षा को लेकर पूरे देश भर के शिक्षक आंदोलित हो रहें हैं इसी तारतम्य में 4अप्रैल 26को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रामलीला मैदान न ई दिल्ली में दहाड़ेंगे -शिक्षक शेर यह उद्धबोधन में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रवीन्द्र राठौर ने यह बात कही मुख्य अभ्यागत की हैसियत से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षकों को आव्हान किया गया कि शिक्षक स्वाभिमान अपने लिए मरना कबूल है लेकिन आत्मसम्मान को प्रहार करें यह हमें कदापि मंजूर नही होगा श्री रंजीत बनर्जी ने कहा कि शिक्षकों को जीवन में करना होगा विस्तार अब दिल्ली में लेंगे नया अवतार श्री प्रदीप पांडेय जी ने अपने सारगर्भित उद्धबोधन में टेट परीक्षा शिक्षकों कीअनुभव को नकारने की सोची समझी साजिश है अन्य वक्ताओं में श्री वीरेन्द्र यादव श्री सुनील पांडेय जिला संयोजक श्री अजीत कुजूर ब्लॉक संयोजक श्री सुधीर मानिकपुरी ब्लॉक संयोजक कोटा छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक संघ से श्री कमलेश सिंह बिसेन ने सविस्तार पूर्वक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान किया गया अनिमेष दीक्षित श्री आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कुशल पूर्वक श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता ने किया और आभार व्यक्त किया श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उक्त आशय की जानकारी मीडिया के माध्यम से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी