*श्रीराम नवमी पर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय — पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, जनता को सीधा लाभ*

*श्रीराम नवमी पर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय — पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, जनता को सीधा लाभ*

*श्रीराम नवमी पर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय — पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, जनता को सीधा लाभ*
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -27-03-2026
भाजपा कार्यालय बालोद 

*श्रीराम नवमी पर केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय — पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, जनता को सीधा लाभ*


बालोद। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री चेंमन देशमुख एवं जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई व्यापक कटौती के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
 
जिला अध्यक्ष श्री चेंमन देशमुख ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय देश के 140 करोड़ नागरिकों को प्रत्यक्ष राहत प्रदान करने वाला एक दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी कदम है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये की कटौती कर इसे मात्र 3 रुपये प्रति लीटर करना तथा डीजल को पूर्णतः उत्पाद शुल्क से मुक्त करना आमजन के हित में लिया गया अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के इस कठिन दौर में भी केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए महंगाई के बोझ को कम करने की दिशा में ठोस पहल की है, जिससे आम उपभोक्ताओं, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।


जिला महामंत्री राकेश यादव ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच का परिचायक है। इस फैसले से समाज के प्रत्येक वर्ग—किसान, श्रमिक, व्यापारी एवं मध्यमवर्ग—को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देशवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। यह निर्णय न केवल आर्थिक राहत देगा, बल्कि देश की विकास गति को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
आभार
दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार के प्रति इस जनहितकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कमल पनपालिया 
जिला मीडिया प्रभारी 
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3