*उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आठवीं के भैया बहनों को दी गई विदाई*
खरोरा
सरस्वती शिशु मंदिर देवरी में दिनांक 16 मार्च को भव्य समारोह में आठवीं कक्षा के भैया बहनों को सातवीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चों ने सम्मान पूर्व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई प्रदान किए। इस अवसर पर जिला ग्राम भारती रायपुर के कोषाध्यक्ष डोमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए इस विद्यालय में प्राप्त हुए संस्कार, नैतिक शिक्षा और आचार्यों के द्वारा प्रदान किए अमूल्य और ज्ञानवर्धक बातों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया और सबको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए। उक्त कार्यक्रम में आठवीं के बच्चों के लिए कुछ आकर्षक और मनोरंजक खेलकूद का आयोजन जिसमें लड़कों के लिए साड़ी पहनो प्रतियोगिता लड़कियों के लिए रैंप पर चलना आदि मनोरंजक खेलकूद का आयोजन सातवीं के बच्चों द्वारा रखा गया था। अंत में विद्यालय के अध्यक्ष भागवत वर्मा प्रधानाचार्य येलन वर्मा शिक्षक बृंद सीमा वर्मा बीना गोस्वामी राधा वर्मा सरिता वर्मा शशिकला वर्मा चंद्रवती वर्मा बबीता वर्मा ज्योति वर्मा माधवी वर्मा सुनीता गुप्ता ने आशीष और शुभकामनाएं प्रदान किए।
रोहित वर्मा जी की खबर