'रामनगरी' दल्ली राजहरा में उमड़ा जनसैलाब: भव्य शोभायात्रा ने रचा नया इतिहास

'रामनगरी' दल्ली राजहरा में उमड़ा जनसैलाब: भव्य शोभायात्रा ने रचा नया इतिहास

'रामनगरी' दल्ली राजहरा में उमड़ा जनसैलाब: भव्य शोभायात्रा ने रचा नया इतिहास
'रामनगरी' दल्ली राजहरा में उमड़ा जनसैलाब: भव्य शोभायात्रा ने रचा नया इतिहास


दल्ली राजहरा (बालोद): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर लौह नगरी दल्ली राजहरा पूरी तरह राममय हो गई। श्री विशाल मोटवानी एवं श्री रामनवमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित 'विशाल शोभायात्रा' ने इस वर्ष भव्यता के पुराने सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया। भक्ति, शक्ति और संस्कृति के इस अनूठे संगम को देखने के लिए शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।


विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से श्री भोजराज नाग जी,( सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर ) श्री तुलसी कौशिक जी (निज सचिव, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन), श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग - राज्य मंत्री दर्जा), श्री गगनदीप सिंह हंसपाल जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), और श्री राम अग्रवाल जी (यूनिट हेड, श्री जगनाथ स्टील एंड पावर लिमिटेड) उपस्थित रहे।
इनके साथ ही श्री गोविंद वाधवानी जी (प्रदेश प्रमुख सलाहकार-चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अध्यक्ष-सिंधु पंचायत), श्री स्वाधीन जैन जी (प्रदेश मंत्री, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स), श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत डौंडी लोहारा), श्री पवन साहू जी (निर्वतमान जिला अध्यक्ष, भाजपा), श्री अमित कुकरेजा जी (अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स दल्लीराजहरा), श्रीमति शिरोमणी माथुर जी (समाजसेविका एवं साहित्यकार), श्री शंकर कुकरेजा जी, श्री रामेश्वर साहू जी (अध्यक्ष, भाजपा मण्डल), श्री तोरण लाल साहू जी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) और श्री गोवर्धन दास मोटवानी जी (कार्यकारी अध्यक्ष, पूज्य सिंधी समाज) ने भी शिरकत कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।

प्रमुख आकर्षणों ने मोहा मन

घोड़ा मंदिर (वार्ड-13) से शुरू हुई इस यात्रा में बनारस (U.P.) से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव, अघोरी नृत्य और शिव-पार्वती विवाह की मनमोहक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बस्तर का पारंपरिक नृत्य, आंगा देव और डंडा नृत्य के साथ-साथ बाहुबली हनुमान और सात रूप वाली काली माता की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।

डीजे और पारंपरिक संगीत की गूंज

बिलासपुर, अजोरा और बनारस के प्रसिद्ध डीजे और 'अंकित धुमाल बालोद' की धुन पर युवा और श्रद्धालु झूमते नजर आए। बच्चों के लिए लाइटिंग डॉल और डांसिंग पीकॉक जैसी आधुनिक झांकियों ने भी खूब वाहवाही लूटी।

पुलिस प्रशासन का रहा पुख्ता इंतजाम


इतनी विशाल भीड़ के बावजूद आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक कंट्रोल तक, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी ने सुनिश्चित किया कि पूरा उत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

समाज सेवा और समर्पण का हुआ सम्मान

उत्सव समिति ने आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न स्तंभों को उनके योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख हैं:

समाज सेवा एवं साहित्य: श्रीमति शिरोमणी माथुर जी और श्री क्रांति जैन जी।
गौ सेवा: श्री कुशहाल नोनहारे (सिन्नी), श्री देव बाहुबली एवं मित्रगण, साथ ही अमर लालवानी, दुष्यंत ताम्रकार, शुभम गुप्ता, सुशील वर्मा, सोहम गुप्ता, विक्की कौशिक, अमन शर्मा (SLICY) की टीम।
व्यापार एवं संगठन: श्री अमित कुकरेजा जी (अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स)।
समिति एवं धार्मिक संगठन: श्री बालाजी उत्सव समिति (सब्जी मंडी) और युवा जन कल्याण गणेश उत्सव समिति (वार्ड 22)।
शिक्षा एवं संस्कृति: श्री राजेन्द्र लाखानी जी (अध्यक्ष, सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति एवं संचालक, श्री मां भवानी हाई स्कूल)।
ईवेंट एवं सेवा: श्री पवन सोनी जी (ईवेंट प्रभारी, राजहरा व्यापारी संघ)।
खेल एवं स्वास्थ्य: श्री हरीनाथ जी (पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षक) और डीबी ग्रुप (DB Group) को रक्तदान व मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
डिजिटल एवं मीडिया: श्री आशीष लालवानी (डिजिटल सेवा) और श्री शब्बीर कुरैशी (मीडिया सेवा)।
युवा शक्ति: श्री साहिल एवं उनके मित्रगण।

समिति ने जताया आभार

शोभायात्रा का समापन राम मंदिर में हुआ, जहाँ महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्री रामनवमी उत्सव समिति ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त नगरवासियों, स्वयंसेवकों और विशेष रूप से पुलिस प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
समिति के सदस्यों ने कहा, "यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि दल्ली राजहरा की एकता और आस्था का प्रतीक है।"


Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3