तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा केंद्रीय जेल रायपुर का निरीक्षण।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा केंद्रीय जेल (पुरुष एवं महिला) का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जेल में बंद विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से बात कर उनके समस्याओं को सुना गया तथा उनका समाधान करने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया।
साथ ही जेल के पाठशाला में खाने की गुणवत्ता एवं जेल स्थित अस्पताल का निरीक्षण कर बीमार कैदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई एवं बीमार कैदियों को त्वरित उपचार प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया।
जेल में फर्नीचर उद्योग हैंडलूम में कार्य करने वाले कामगार के कार्यों का अवलोकन भी किया गया।
इस दौरान महिला बंदियों से भी मुलाकात कर बंदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालयों में पेशी कराए जाने हेतु एवं जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को उनके संवैधानिक एवं मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
जेल निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे, जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रिय ,जेल एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।