*पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल खरोरा के 200 विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र का किया अवलोकन, साथ ही आदिवासी संग्रहालय व पुरखौती मुक्तांगन का भी किया शैक्षणिक भ्रमण*

*पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल खरोरा के 200 विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र का किया अवलोकन, साथ ही आदिवासी संग्रहालय व पुरखौती मुक्तांगन का भी किया शैक्षणिक भ्रमण*

*पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल खरोरा के 200 विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र का किया अवलोकन, साथ ही आदिवासी संग्रहालय व पुरखौती मुक्तांगन का भी किया शैक्षणिक भ्रमण*
*पीएम श्री भरत देवांगन स्कूल खरोरा के 200 विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र का किया अवलोकन, साथ ही आदिवासी संग्रहालय व पुरखौती मुक्तांगन का भी किया शैक्षणिक भ्रमण*


खरोरा,
13 मार्च 2026:- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी–अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत राज्य विधानसभा सत्र का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखा और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझा।


इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आदिवासी संग्रहालय का भी भ्रमण किया। संग्रहालय में विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, वेशभूषा, जीवनशैली तथा ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संग्रहालय में प्रदर्शित कलाकृतियों, पारंपरिक उपकरणों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों को देखकर छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साहित नजर आए।

*पुरखौती मुक्तांगन का भी किया भ्रमण*
पुरखौती मुक्तांगन में बच्चे आनंदित मन से भ्रमण किये, इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोकजीवन एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुरखौती मुक्तांगन में स्थापित विभिन्न झांकियों, लोककला, जनजातीय जीवनशैली, पारंपरिक वेशभूषा, कृषि उपकरणों तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले आकर्षक प्रतिरूपों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को करीब से देखकर उत्साह व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रदर्शनी के महत्व और इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है तथा उन्हें अपने प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है।


विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था, जिससे विद्यार्थियों में सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक समझ का विकास हो सके। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

*शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को विधायक अनुज शर्मा ने दी बधाई*

अनुज शर्मा (विधायक धरसीवां) ने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक भ्रमण में साथ गए शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, जिससे उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सांस्कृतिक जानकारी भी प्राप्त होती है।
विधायक श्री शर्मा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय परिवार को इस प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के लिए शुभकामनाएं।

*भ्रमण के संबंध में प्राचार्य रजनी मिंज का उद्बोधन:-* 
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी मिंज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विधानसभा सत्र का अवलोकन कर विद्यार्थियों को लोकतंत्र की वास्तविक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं तथा देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इस प्रकार के अनुभवों से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में अपनाएं और भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्राचार्य ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस भ्रमण में विद्यालय के शिक्षकगण वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा सुमित सेन, संजय सेन, संगीता नायक, रजनी त्रिपाठी, रीतारानी वर्मा, नीतू यादव, चमेली ठाकुर, अंकृति भिड़े, योगेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण पाटिल, अमर बर्मन, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3