तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक का पुनर्निर्माण कार्य हो जाएगा प्रारंभ।
तिल्दा के वार्ड क्रमांक 18 में डॉक्टर खूबचंद बघेल की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां पर अज्ञात वाहन द्वारा चौक को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, क्षतिग्रस्त हो चुके उक्त चौक का पुनर्निर्माण नगर पालिका के द्वारा कराया जाएगा।
वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेवा एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने क्षतिग्रस्त हुए चौक की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को लिखित ज्ञापन दिया था, इसके पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त कार्य के लिए ठेकेदार को बोला जा चुका था, आज शुक्रवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर खुमान वर्मा, पार्षद जयेश पैकरा आदि उपस्थित हुए और जर्जर चौराहे की मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
इधर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने कहा की डॉक्टर खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के पुरोधा हैं, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा है। चूंकि व्यस्ततम मार्ग और चौक होने के कारण कुछ दिनों पूर्व ही अज्ञात वाहन चालक द्वारा चौक को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल उक्त चौक के मरम्मत की पहल की।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार को जल्द चौक मरम्मत के लिए कहा गया है, कार्य शुरू हो जाएगा।