*छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर,विपक्ष फैला रहा भ्रम – डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर गंभीर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रदेश में सामान्य पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है और दरें स्थिर बनी हुई हैं।आम जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष जानबूझकर गलत तथ्यों को प्रचारित कर रहा है, जो पूरी तरह अनुचित और भ्रामक है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रदेश में सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की दरें पहले की तरह स्थिर हैं और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की अतिरिक्त आर्थिक मार नहीं पड़ रही है।नायरा एनर्जी द्वारा निजी स्तर पर पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹3 तक की वृद्धि की गई है, जो एक निजी कंपनी का व्यावसायिक निर्णय है और इसका प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार की नीतियों से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार महंगाई को नियंत्रित रखने और आम नागरिकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार की नीति पारदर्शी और जनहितकारी है,जिससे प्रदेश में आर्थिक स्थिरता बनी हुई है।डॉ. प्रतीक उमरे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी जनता के हित में कोई सकारात्मक कदम उठाया जाता है,तब विपक्ष मुद्दों की कमी के कारण अनावश्यक भ्रम और अफवाह फैलाने का काम करता है।पेट्रोल-डीजल के मामले में भी विपक्ष बिना तथ्य जाने जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है,सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों के भ्रम फैलाया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार से बचें तथा केवल आधिकारिक और सत्य जानकारी पर ही विश्वास करें।