बेमेतरा:-संस्कृति व्यापार मेला महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ,
विधायक दीपेश साहू ने फीता काटकर किया उद्घाटन
मेघू राणा बेमेतरा:-बेमेतरा नगर के कृषि उपज मंडी परिसर में ड्रीम सनराइज वेलफेयर सोसायटी बेमेतरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित संस्कृति व्यापार मेला का इस वर्ष भी भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। यह भव्य मेला 10 दिनों 7 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विद्यालय एवं महाविद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति,रामायन ग्रीस्म आर्ट एंड कल्चर की प्रस्तुति, काली मैया फेमस जस झांकी कराओके देवराज मिश्रा की सांस्कृतिक प्रस्तुति,राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता, रंग छत्तीसा पूनम तिवारी की प्रस्तुति,मां भगवती जागरण मंडली बसंत वैष्णव कोरबा प्रस्तुति, मलखम्ब एवं प्रेरणा विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति और अंतिम दिवस कुमारी आरु साहू की संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मेले के प्रथम दिवस पर स्थानीय विद्यालयों, एवं नगर के युवा युवती महिलाये, नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। विधायक दीपेश साहू ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक श्री साहू ने मेला परिसर में लगाए गए विभिन्न व्यापारिक स्टॉलों का भी अवलोकन किया। मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों द्वारा स्वदेशी उत्पादों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, हस्तशिल्प, कपड़े, खिलौने एवं अन्य सामग्री की दुकानें लगाई गई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को विविध वस्तुएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं।
अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति व्यापार मेला केवल व्यापार का मंच नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का भी उत्सव है। यहाँ स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को मंच मिलता है, जिससे हमारी लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि बेमेतरा की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मेले में आयोजित होने वाली लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
विधायक श्री साहू ने ड्रीम सनराइज वेलफेयर सोसायटी, बेमेतरा एवं मेला आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष इस भव्य आयोजन के माध्यम से नगरवासियों को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में यह मेला और भी भव्य रूप लेगा तथा क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन राजू देवांगन डॉक्टर शिवेंद्र त्रिपाठी डॉ भुनेश्वर साहू डॉ नरेश साहू दीनानाथ साहू संरक्षक राजेश शर्मा संरक्षक विवेक पोल ,संयोजक जगजीत सिंह अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष गोविंद साहू सचिव धर्मेंद्र साहू संयुक्त सचिव अमित साहू कोषाध्यक्ष विष्णु साहू बंटी पटेल मनी राव रामकुमार टंडन कमल साहू द्वारा अग्रवाल अभिनव राजपूत तेजस छतरी बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण तथा मेला आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही नगर में उत्सव का वातावरण बन गया है और बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।