छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवं मारुति व्यायाम शाला ग्राम महुदा के संयुक्त तत्वावधान में “अस्मिता खेलो इंडिया – खेल से ही है पहचान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन ग्राम महुदा, तहसील पाटन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवं मारुति व्यायाम शाला ग्राम महुदा के संयुक्त तत्वावधान में “अस्मिता खेलो इंडिया – खेल से ही है पहचान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन ग्राम महुदा, तहसील पाटन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर बालिकाओं ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा केवल संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बेटियां भी नई ऊँचाइयां छू सकती हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा) थे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर (जिला पंचायत सभापति), कमलेश चंद्राकर (मंडल अध्यक्ष), राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), राकेश साहू, अरविंद जोशी बल्लू, गजेन्द्र सरपंच, छवि राम साहू, धर्मेंद्र कौशिक, चंद्रिका साहू एवं गायत्री साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में आयोजन समिति विशेषकर छवि विश्वकर्मा द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही योजनाओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश के खेल मंत्री मनसुख मंडावी के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियों ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने गांव और जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। कोच एवं प्रशिक्षकों की मेहनत और खिलाड़ियों के समर्पण से निश्चित ही आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताएं प्राप्त होंगी।
सांसद श्री बघेल ने सभी प्रतिभागियों को होली पर्व के पूर्व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन ग्राम महुदा में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ।