तिल्दा व्यवहार न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे नागरिक ।

तिल्दा व्यवहार न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे नागरिक ।

 तिल्दा व्यवहार न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे नागरिक ।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900

 तिल्दा व्यवहार न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे नागरिक ।

आज शनिवार 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार 14 मार्च शनिवार को व्यवहार न्यायालय तिल्दा में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया। जिसमें सिविल प्रकरण, दांडिक प्रकरण मोटर यान अधिनियम प्रकरण बैंक लोन संबंधी प्रकरण सहित अन्य विविध प्रकार के प्रकरणों का निराकरण सरलता पूर्वक राजीनामा के आधार पर किया जा रहा है।

 उक्त नेशनल लोक अदालत शिविर का शुभारंभ व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी के द्वारा किया गया।

 उन्होंने लगे स्टालों पर भी जाकर जायजा लिए और जानकारी ली।

 साथ ही अपने कोर्ट में वकीलों सहित कई लोगों को कानून की जानकारी दी,
 इस अवसर पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा शैलवी वर्मा एवं कक्षा दसवीं की छात्रा कृतिका वर्मा पहली बार न्यायालय उपस्थित हुए जिन्हें न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी ने बैठाकर कर बहुत ही जबरदस्त तरीके से मोटिवेशन किया।
 उन्होंने दोनों छात्राओं को कानून संबंधी जानकारियां दी साथ ही कहा कि अपने निर्धारित लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करें, किसी एक विषय पर चयन नहीं होने से निराश नहीं होने संबंधी बातें भी उनके द्वारा कही गई ।
इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर रिखी राम वर्मा सहित अधिवक्ता शिवकुमार तिवारी घनश्याम वर्मा, अमन वाधवा सहित अन्य न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3