*युवा पार्षद शिवानी रजत भंसाली के अथक प्रयासों को मिली सफलता: वार्ड 11 डौंडीलोहारा में ₹9.90 लाख की लागत से बनेगा नया आंगनबाड़ी भवन*

*युवा पार्षद शिवानी रजत भंसाली के अथक प्रयासों को मिली सफलता: वार्ड 11 डौंडीलोहारा में ₹9.90 लाख की लागत से बनेगा नया आंगनबाड़ी भवन*

*युवा पार्षद शिवानी रजत भंसाली के अथक प्रयासों को मिली सफलता: वार्ड 11 डौंडीलोहारा में ₹9.90 लाख की लागत से बनेगा नया आंगनबाड़ी भवन*
प्रेस विज्ञप्ति

*युवा पार्षद शिवानी रजत भंसाली के अथक प्रयासों को मिली सफलता: वार्ड 11 डौंडीलोहारा में ₹9.90 लाख की लागत से बनेगा नया आंगनबाड़ी भवन*

*उप मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद,मेहनत का फल मीठा रहा जिसकी मिठास आम जन की मुस्कान - श्री मति शिवानी रजत भंसाली (पार्षद)*


डौंडीलोहारा, बालोद
नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 11 की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र को अब अपना स्वयं का सर्वसुविधायुक्त भवन मिलने जा रहा है। वार्ड की सक्रिय और ओजस्वी पार्षद श्रीमती शिवानी रजत भंसाली के निरंतर प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के फलस्वरूप जिला प्रशासन ने इसके लिए 9 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

*जनहित के लिए समर्पित रही पार्षद की मेहनत*

वार्ड 11 में सुव्यवस्थित आंगनबाड़ी भवन न होना एक गंभीर समस्या थी, जिसके कारण बच्चों और महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था। श्रीमती शिवानी रजत भंसाली ने इस समस्या को अपनी प्राथमिकता में रखा और लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखी। छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के बालोद प्रवास के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मिलकर ज्ञापन सौंपा और जनहित में इस भवन की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया। उनके इसी समर्पित नेतृत्व और 'फॉलो-अप' का परिणाम है कि डीएमएफ (DMF) मद से इस कार्य को मंजूरी मिल गई है।

*कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी*
कार्यालय कलेक्टर (जिला खनिज संस्थान न्यास) बालोद द्वारा जारी आदेश क्रमांक 260120408413 के अनुसार, वार्ड क्रमांक 11 में सतनामी भवन के पास आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु 9,90,000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्रथम किश्त के रूप में 4,95,000 रुपये की राशि भी जारी कर दी गई है। भवन निर्माण की समय सीमा 180 दिन निर्धारित की गई है।

*वार्डवासियों में हर्ष की लहर*

एक युवा नेत्री के रूप में शिवानी रजत भंसाली की इस उपलब्धि की पूरे नगर में प्रशंसा हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि शिवानी जी ने न केवल चुनाव के समय किए वादे को निभाया है, बल्कि यह साबित किया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो संसाधनों की कमी विकास में बाधा नहीं बन सकती।

*श्रीमती शिवानी रजत भंसाली ने जताया आभार*
इस सफलता पर पार्षद श्रीमती शिवानी भंसाली ने कहा— "मेरा लक्ष्य वार्ड का सर्वांगीण विकास है। छोटे बच्चों और माताओं के लिए यह भवन मील का पत्थर साबित होगा। मैं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने वार्ड की इस जायज मांग को गंभीरता से लिया।"

*श्री मति शिवानी रजत भंसाली*
*पार्षद वार्ड क्रमांक 11 नगर पंचायत डौंडीलोहारा*
*+917389631111*

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3