*विश्व टीबी दिवस पर मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज*
पाटन - विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में टीबी मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि योगेश निक्की भाले (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन विशेष रूप से उपस्थित थे।
भाले ने इस दौरान मरीजों का सम्बोधित करते हुए कोई भी बीमारी हो तत्काल डॉक्टर को दिखाने की व लापरवाही नही बरतने की कही।
कार्यक्रम में निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत, सभापति केवल देवांगन, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बी. कठोतिया, बीपीएम पूनम साहू, एपीएस इंदु अमरीश सहित स्टॉफ व मरीज उपस्थित थे।