तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
*"अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ द्वारा लकी ड्रा का आयोजन"*
तिल्दा के समीपस्थ अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में जिन वाहन चालकों ने 2 मार्च से 6 मार्च के बीच अपने वाहनों में सीमेंट लोडिंग किया है उन चालकों के लिए संयंत्र द्वारा लकी-ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें लकी विजेताओं को विभिन्न उपहार और मिष्ठान्न विभाग की ओर से प्रदान किया गया,
होली-दिवाली जैसे त्यौहारों पर अपने घर से दूर रहकर बहुमूल्य समय निकालकर संयंत्र के सतत् संचालन में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले चालकों को पुरस्कृत करने और उनका उत्साह वर्धन करने के लिए यह आयोजन किया गया।
24 मार्च को शाम 4:00 बजे बैकुंठ सीमेंट संयंत्र के ट्रक यार्ड परिसर में यह आयोजन 47 वाहन चालक सहित 5 लाजिस्टिक्स आफिसरों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
उपस्थित वाहन चालक कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता के सांथ आभार अभिव्यक्त किया।