*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलेसुर में आठवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई, भव्य न्योता भोज का आयोजन*

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलेसुर में आठवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई, भव्य न्योता भोज का आयोजन*

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलेसुर में आठवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई, भव्य न्योता भोज का आयोजन*
प्रेस विज्ञप्ति

 *शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलेसुर में आठवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई, भव्य न्योता भोज का आयोजन* 

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलेसुर में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामवासियों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक युधिष्ठिर बुड़ेक ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में अनुशासन, परिश्रम तथा लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर रात्रे और नरेंद्र कुमार साहू ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव होती है और सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

समारोह में संकुल केंद्र पचरी से आए शिक्षक प्रकाश चंद गिलहरे और धीरेंद्र कुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय में प्राप्त ज्ञान और संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर ग्रामवासी चंदन वैष्णव के द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए भव्य न्योता भोज का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों तथा अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए इस आत्मीय आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच लीकेश्वरी दाऊलाल वर्मा, उपसरपंच दामनी कांता वर्मा महिला समूह की अध्यक्ष द्रौपदी वर्मा, सचिव मंजू यादव सहित पालकगण मदालसा वैष्णव, डॉ. हरीश वैष्णव, मंजू एवं अन्य ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3