*शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी राज्य अल्पसंख्यक आयोग पहुंचे*

*शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी राज्य अल्पसंख्यक आयोग पहुंचे*

*शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी राज्य अल्पसंख्यक आयोग पहुंचे*
*शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी राज्य अल्पसंख्यक आयोग पहुंचे*

 *राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में अध्यक्ष छाबड़ा ने कियाआत्मीय स्वागत*

 सिक्ख समाज की सर्वोच्च संस्था के प्रमुख शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर के श्री बलविंदर सिंह कालरा तथा ओएसडी अमृतसर श्री सतबीर सिंह के छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन पर वे राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय, रायपुर पहुंचे। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा स्मृति स्वरूप श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर की सुंदर प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ सिख फोरम के अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह भाटिया, श्री जी. एस. भामरा, श्री जगजीत सिंह खनूजा, सहित समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।
इस दौरान आयोग अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ में सिख समाज की विभिन्न गतिविधियों, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों एवं राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य वीर बाल रैली की जानकारी भी साझा की।
इसके अतिरिक्त “हुनर का लंगर” के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास एवं स्किल्ड प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगामी दिनों में और व्यापक स्तर पर संचालित करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
साथ ही राष्ट्रीय खेल गतका में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बने राष्ट्रीय खिलाड़ियों, जिनमें राजवीर सिंह सहित अन्य प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं, को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित मनतृप्त कौर संधू का भी सम्मान किया गया
सम्मान सामाजिक समरसता, सहयोग एवं सिख समाज की उन्नति हेतु प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यक समुदाय के सम्माननीय जनों का सम्मान आगामी दिनों में इसी तरह करता रहेगा जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में सद्भावना की भावना रहेगी

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3