तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
फ्रेंड्स क्लब तिल्दा नेवरा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को खपरी मढ़ी बंजारी में
तिल्दा नेवरा फ्रेंड्स क्लब के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोज रविवार को ग्राम खपरी मढ़ी बंजारी माता मंदिर परिसर में लगाया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी, वेदम आयुर्वेद पंचकर्म हॉस्पिटल रायपुर के तत्वावधान में यह शिविर आयोजित है जिसमें डॉक्टर मधु रानी वर्मा, डॉ रजत शुक्ला , डॉक्टर मेघा वर्मा आदि उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम तिल्दा नेवरा फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित है, जिसमें सजग ब्लड बैंक तिल्दा द्वारा ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन भी यहां पर किया जाएगा।
मरीजों को निशुल्क दवाई वितरण एवं ब्लड जांच भी किया जाएगा।
साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ भी विशेष रूप से शिविर में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम रविवार 1 मार्च को सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक मां बंजारी माता मंदिर खपरी मढ़ी मेंआयोजित है, शिविर के लिए मां बंजारी माता मंदिर शक्ति पीठ खपरी मढ़ी का भी विशेष योगदान है।