*प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप : रश्मि वर्मा*
खरोरा
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि वर्मा ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा है कि इसे गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। 1.72 लाख करोड़ रुपए का यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि और रोजगार जैसे मूल क्षेत्रों को नई गति देगा। नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना, नए महाविद्यालय भवन, सड़क योजना, आवास योजना और मितानिन कल्याण निधि जैसे प्रावधान आमजन को सीधे लाभपहुंचाने वाले हैं। महिलाओं से जुड़ी योजनाएं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर