प्रेस विज्ञप्ति
रामाराम–सुकमा जात्रा 2026 के अवसर पर इंस्टाग्राम रिल्स एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भव्य समापन
सुकमा।
रामाराम–सुकमा जात्रा 2026 के पावन अवसर पर देवी माँ चिट्मिट्टीन अम्मा मंदिर ट्रस्ट, रामाराम–सुकमा (छत्तीसगढ़) द्वारा युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा एवं आदिम विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम रिल्स एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह दिनांक 8 फरवरी, रविवार को होटल रायल, सुकमा में संपन्न हुआ।
इंस्टाग्राम रिल्स प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान हिमांशु सिंह ने प्राप्त किया, जिन्हें ₹5000 नगद एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्रीमती कौशल्या दांदड़े, छिंदगढ़ के सौजन्य से प्रदान किया गया।
द्वितीय स्थान राजकुमार (कोन्टा) को प्राप्त हुआ, जिन्हें ₹3000 नगद एवं मोमेंटो डॉ. संजय चांडक, छिंदगढ़ के सौजन्य से प्रदान किया गया।
तृतीय स्थान तुषार सिंह ठाकुर को मिला, जिन्हें ₹2000 नगद एवं मोमेंटो श्री संजय सिंह भदौरिया, कुकानार द्वारा प्रदान किया गया।
साथ ही सांत्वना पुरस्कार राकेश नाग, सूरज सिंह, अविरल एवं मनोज यादव को प्रदान किए गए।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान सुमित सेठिया ने प्राप्त किया, जिन्हें ₹5000 नगद एवं मोमेंटो श्री सोमारू राम बघेल, पुजारी (श्री दशा बघेल), कुकानार द्वारा प्रदान किया गया।
द्वितीय स्थान उमेश गोरे को मिला, जिन्हें ₹3000 नगद एवं मोमेंटो श्रीमती रेखा संत कुमार शोरी (पाकेला) के सौजन्य से प्रदान किया गया।
तृतीय स्थान विजय कुमार नाग को प्राप्त हुआ, जिन्हें ₹2000 नगद एवं मोमेंटो डॉ. जितेंद्र बघेल, छिंदगढ़ द्वारा प्रदान किया गया।
सांत्वना पुरस्कार सनएडिट सूरज एवं अनिल सोयम को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री दीपिका शोरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष श्री मनोज देव ने की।
विशेष रूप से श्री अमित नाग (कोषाध्यक्ष), वरिष्ठ पत्रकार श्री रिंटू सिंह भदौरिया, श्री दीपक (पार्षद), श्री गौरव राठौर, इंस्टाग्राम रिल्स प्रतियोगिता के संयोजक शिवेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडली में श्रीमती अनुपमा नाग, सुश्री विभा शुक्ला, पंकज सोलंकी, महावीर ठाकुर, युवराज ठाकुर, यशवंत ठाकुर, देवीप्रसाद, सुशील मरकाम, मनोज साहू सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
वक्तव्य
ट्रस्ट अध्यक्ष श्री मनोज देव ने अपने उद्बोधन में रामाराम जात्रा के इतिहास एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सुश्री दीपिका शोरी ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से रामाराम–सुकमा जात्रा को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। वरिष्ठ पत्रकार रिंटू सिंह भदौरिया ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण निरंतर प्रयास और रचनात्मकता है।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।