मां सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कोटा रायपुर में शिशु नगरी कार्यक्रम दिनांक 16/02/26 दिन सोमवार को आयोजित किया गया ।
शिशु नगरी कार्यक्रम
मां सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कोटा रायपुर में शिशु नगरी कार्यक्रम दिनांक 16/02/26 दिन सोमवार को आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए छ: अतिथि उपस्थित रहे । जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान प्रकाश सिंह धनगर जी (एसबीआई रिटायर ऑफिसर) , विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण राव मगर जी(सचिव- सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर), श्रीमान रामकुमार वर्मा जी( शिशु वाटिका प्रांत प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत), बद्रीनाथ केसरवानी जी(सरस्वती शिक्षा संस्थान "विभाग प्रभारी") , मोहन राव पवार जी(छत्तीसगढ़ शिक्षा संस्थान रायपुर विभाग प्रमुख) एवं श्रीमती उत्तरा वर्मा(प्राचार्य-सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर) जी थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान नीलेश विश्वकर्मा जी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता , भारत माता एवं ओम चिन्ह के समक्ष दीप प्रज्वलं कर किया गया । सर्वप्रथम कक्षा अरुण के भैया केशव पांडे ने गीता के श्लोक के साथ कार्यक्रम का श्री गणेश किया । उसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम
संचालित हुआ । भैया बहन एवं माताओं का मनोरंजक खेल के साथ शिव परिवार , विश्व सुंदरी , जगन्नाथ , सुदामा एवं संयुक्त परिवार के किरदारों ने सभी का मन मोहा । कार्यक्रम के अंत में माताओं द्वारा सुवा नृत्य प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती इंदु वैष्णव दीदी जी द्वारा दिया गया जिससे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार विभाग सुश्री भुवनेश्वरी लोनिया द्वारा दी गई ।