*नवोदय विद्यालय में छात्रों पर अमानवीय मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
*नवोदय विद्यालय में छात्रों पर अमानवीय मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग के बोरई स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के साथ हुई क्रूर मारपीट की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन के नाम पर की गई बर्बरता करार दिया है।उन्होंने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि शिक्षक जो बच्चों के भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं,वे ही हिंसा का सहारा लें तो यह समाज के लिए अभिशाप है।अनुशासन के नाम पर इस तरह की क्रूरता न केवल नैतिक रूप से गलत है बल्कि पूरी तरह से गैर-कानूनी और अमानवीय भी है।जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।शिक्षा विभाग को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।दोषी शिक्षकों के खिलाफ न केवल आपराधिक कार्रवाई बल्कि उन्हें स्थायी रूप से शिक्षा क्षेत्र से बाहर भी किया जाए। साथ ही विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए जाएं और नियमित निगरानी की व्यवस्था हो।उन्होंने प्रभावित छात्रों को तत्काल मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग प्रदान करने की भी मांग की है तथा अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।