*निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने चिपरा में लगाया गया विशाल नेत्र जांच शिविर "270 ग्रामीण हुए लाभान्वित"*
*निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने चिपरा में लगाया गया विशाल नेत्र जांच शिविर "270 ग्रामीण हुए लाभान्वित"*
ग्राम पंचायत चिपरा में 18 फरवरी 2026 को निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहायता से विशाल नेत्र जांच शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर निको प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि हमारा नेत्र जांच शिविर आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है । जहां हमारे नेत्र रोग विशेषज्ञ अनुभवी डॉक्टरों के टीम के द्वारा निशुल्क जांच , निशुल्क चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन के सुविधा दी जाती है । हमारा मकसद नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर आधारित है । इस नेत्र शिविर में सैकड़ो की संख्या में आंचल के लोगों ने जांच कराई और चश्मा प्राप्त किया । नेत्र जांच शिविर में आसपास ग्रामीण झरण टोला मरकाम टोला किल्लेकोड़ा के लगभग 270 से अधिक लोगों ने लाभ लिया । इस अवसर पर निको प्राइवेट लिमिटेड की ओर से राजीव कुमार ,कुशल ठाकुर ,राजेंद्र प्रसाद देवांगन , नरेंद्र निषाद ,प्रग्रेश साहू फलेश्वर साहू वह ग्रामीण पुरुषोत्तम कोठारी नशीद राम उपस्थित थे ।
ग्रामीण अंचल में नेत्र जांच शिविर आयोजन के लिए ग्राम पंचायत चिपरा के सरपंच यश राम राणा, उप सरपंच गिरधारी राम राणा, पंच गण पुनाराम , सदा राम राणा , नेतराम , प्रदीप कुमार अलेंद्र व ग्रामीण ढालू राम कृपाल, छतर सिंग़ अंजोर सिंग़ अलेंद्र पटेल, उदयलाल शिवाना ने निको प्राइवेट लिमिटेड को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अनिल कुमार सिन्हा जिला चिकित्सा अधिकारी बालोद नोहर सिंह चूरेंद्र दिनेश सिन्हा चंद्रिका प्रसाद देवांगन संदीप कुमार साहू डोमार कौशिक भूपेंद्र साहू संतराम कोसमा का विशेष सहयोग रहा ।