*राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार,उन्हें इलाज की सख्त जरूरत: भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया बयानबाजी और व्यवहार को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।डॉ. प्रतीक उमरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय इलाज की सख्त आवश्यकता है।उनका यह बयान राहुल गांधी के बार-बार दोहराए जाने वाले असंगत,तथ्यहीन और आक्रामक बयानों पर आधारित है,जो न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी खतरे में डालते हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार अब एक राजनीतिक विफलता से कहीं आगे बढ़ चुका है।उनकी हाव-भाव,बोलचाल में अस्थिरता,तथ्यहीन आरोप लगाना और अचानक हिंसक प्रतिक्रियाएं दिखाना ये सभी लक्षण स्पष्ट रूप से मानसिक असंतुलन की ओर इशारा करते हैं।एक जिम्मेदार विपक्षी नेता के बजाय वे छोटी-छोटी बातों पर हाइपरएक्टिव हो जाते हैं,जैसे कोई 2-3 वर्ष का बच्चा खिलौने के लिए लेट-लेटकर रोता हो।ऐसे व्यक्ति को संसद या सार्वजनिक मंचों पर आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह जनता और राष्ट्र के लिए खतरा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी को तत्काल मेडिकल जांच और इलाज नहीं कराया गया तो वे न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए खतरा बन सकते हैं।उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपील किया कि वे अपने 'युवराज' को राजनीति से दूर रखें और उनकी सेहत का ध्यान रखें।कांग्रेस बार-बार राहुल गांधी को 'लॉन्च' करने की कोशिश कर रही है,लेकिन हर हार के बाद उनका मानसिक संतुलन और बिगड़ रहा है।यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।