तिल्दा रेलवे रेलवे स्टेशन के सामने आरपीएफ पुलिस की विशेष मुहिम ऑटो सहित अतिक्रमण हटाया जा रहा।

तिल्दा रेलवे रेलवे स्टेशन के सामने आरपीएफ पुलिस की विशेष मुहिम ऑटो सहित अतिक्रमण हटाया जा रहा।

  तिल्दा रेलवे रेलवे स्टेशन के सामने आरपीएफ पुलिस की विशेष मुहिम ऑटो सहित अतिक्रमण हटाया जा रहा।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

  तिल्दा रेलवे रेलवे स्टेशन के सामने आरपीएफ पुलिस की विशेष मुहिम ऑटो सहित अतिक्रमण हटाया जा रहा।
 तिल्दा रेलवे स्टेशन के सामने हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिल्दा नेवरा आरपीएफ पुलिस के द्वारा एक विशेष अभियान आज सोमवार सुबह से चलाया जा रहा है।

 जिसमें अव्यवस्थित तरीके से खड़ी ऑटो वाहनों एवं सड़क के किनारे गुमटी नुमा दुकानों को हटाया जा रहा है।

 यहाँ बताना लाजमी होगा कि तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ रहती है और अव्यवस्थित ऑटो एवं सड़क के किनारे गुमटी नुमा दुकाने व अन्य बड़ी दुकानें भी संचालित हो रही है और अवैध तरीके से अपने दुकानों के सामने बड़े बड़े शेड, होर्डिंग्स, आदि लगाकर दुकानें संचालित की जा रही है जिसके चलते आम यात्रियों व आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आज सुबह से आरपीएफ की टीम द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और गुमटी नुमा सभी दुकानों को हटाया जा रहा है साथ ही ऑटो चालकों को भी सख्त हिदायत देते हुए ऑटो को व्यवस्थित रखने निर्देश जारी किए गए हैं।
 और ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है ।
बता दे की तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के सामने काफी भीड भाड़ रहता है व प्रतिदिन हजारों यात्रियों सहित आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है।

 आज सोमवार सुबह 8:00 बजे आरपीएफ थाना तिल्दा के प्रभारी पति राम जानी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर रेल्वे अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3