*प्रधानमंत्री के “परीक्षा पे चर्चा” से जुड़ा प्रेरणादायी आयोजन : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में हुआ सीधा प्रसारण*

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” से संबंधित विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से देखने और समझने के लिए विद्यालय में उचित एवं उपयुक्त दृश्य-श्रव्य सामग्री की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर एवं ध्वनि प्रणाली के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा को भय नहीं बल्कि सीखने और आत्ममूल्यांकन का अवसर मानना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकगण तारकेश्वर कुमार धीवर एवं संगम कुमार मन्नाडे ने भी प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरे मनोयोग से तैयारी करने के सुझाव दिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री के विचारों को सीधे विद्यार्थियों तक पहुँचाकर उनके मन से परीक्षा का भय दूर करना तथा उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर बनाना रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3