बेमेतरा:- ग्राम पथर्रा में 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया

बेमेतरा:- ग्राम पथर्रा में 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया

बेमेतरा:- ग्राम पथर्रा में 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया
बेमेतरा:- ग्राम पथर्रा में 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया

विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में संत शिरोमणि, विश्वगुरु गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

समारोह का शुभारंभ गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में रायपुर से पधारे भजन मंडली एवं गुरु सिंह सभा के जत्था द्वारा भक्ति से ओत-प्रोत भजनों एवं कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “गुरु रविदास जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति, कर्मनिष्ठा और सदाचार से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उनका ‘बेगमपुरा’ का सपना एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज को समरसता की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार एवं वे स्वयं समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और संतों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव एवं एकता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री साहू ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ नबोर्ड (चर्मशिल्प) के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्जा, मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू, गायत्री जोगी, जितेन्द्र यदु, जनपद सदस्य गणेश सिवारे, आर. एन. जोशी (डे साहब), सोसायटी अध्यक्ष बसंत जोशी, ओमकार साहू, विमल कर्मकार, अमित वर्मा, हिरऊ जोगी, दिनेश जोशी, संजय जोशी सहित समस्त क्षेत्रीय समिति पथर्रा के सदस्य, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3