*हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुई शिव मंदिर कॉलोनी — महाशिवरात्रि पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा*

प्रेस विज्ञप्ति

 *हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुई शिव मंदिर कॉलोनी — महाशिवरात्रि पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा*

शिव मंदिर कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया। कॉलोनी वासियों के सहयोग से प्रदीप वर्मा परिवार द्वारा भगवान शिव, भगवान कार्तिकेय तथा भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस पावन अवसर पर यजमान के रूप में विशेष रूप से बिशेसर वर्मा एवं श्रीमती कंचन वर्मा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण कॉलोनी शिवमय हो उठी और श्रद्धालुओं में विशेष आध्यात्मिक उत्साह देखा गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख रूप से पटवारी योगेश सिन्हा, शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा, नारायण प्रसाद देवांगन, युगलकिशोर वर्मा, डॉक्टर भूषण साहू, डॉ. सूर्यकांत वर्मा, आलोक बघेल, बंछोर जी , हीरालाल देवांगन, वकील आभा चंद्राकर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3